दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम वर्षा ऋतू पर निबंध हिंदी में (Rainy Season Essay in Hindi) निबंध पढ़ेंगे। हमने अपने हिंदी एस्से वाले पिछले आर्टिकल में लोकतंत्र और कंप्यूटर पर हिंदी में निबंध पढ़ा था।
आज के इस निबंध में हम वर्षा ऋतू के बारे में पूरी जानकारी पढ़ेंगे जैसे की वर्षा ऋतू का आगमन कब होता है, इसके ऋतू के फायदे और नुकसान क्या-क्या होता हैं।
वर्षा ऋतू पर निबंध – Rainy Season Essay in Hindi

ग्रीष्म ऋतू के बीतने के बाद वर्षा ऋतू आती है। वसंत ऋतू यदि ऋतुराज है, तो वर्षा ऋतुओं की रानी है। वसंत की शोभा, पृथ्वी की हरियाली, फसलों का उत्पादन सब कुछ वर्षा ऋतू पर ही निर्भर करता हैं।
ग्रीष्म-ताप से झुलसे प्राणियों में वर्षा के आने से ही नवजीवन का संचार होता हैं। वर्षा ऋतू आती है और सारी सृष्टि विहँस उठती है। हमारे देश भारत में वर्षा ऋतू का आरंभ मानसून के कारण होता हैं।
यहाँ की खेती मानसून पर ही पूरी तरह निर्भर करती है। हमारे देश में मानसून लगभग आधे जून से सक्रिय होता है और आधे अक्टूबर तक रहता हैं।
हिंदी महीना के अनुसार वर्षा ऋतू की अवधि आसाढ़ से कार्तिक तक का होता है। अगर वर्षा ऋतू में समय पर सब जगह उचित रूप से वर्षा होती है तो इससे किसानों को अत्यधिक फायदा होता हैं।
वर्षा ऋतू के फायदे –
वर्षा ऋतू की शोभा बड़ी निराली होती है। आकाश में काले-काले बादल छा जाते है। उन बादलों को देखकर वन में मोर नाचने लगते हैं। बादल आपस में टकराकर बारिश करवाने लगती हैं।
रिमझिम वर्षा को देखकर किसान भी ख़ुशी से झूम उठते है। वे ख़ुशी-ख़ुशी खेती के कार्य में लग जाते हैं। वर्षा ऋतू में जिधर भी दृस्टि जाती है, सिर्फ हरियाली-ही-हरियाली दिखाई पड़ती हैं।
वर्षा ऋतू के नुकसान –
इस दुनिया में कोई भी चीज का आवश्यकता से अधिक हो जाना। लोगो के लिए परेशानी से कारण बन जाता है। ठीक वही हाल वर्षा ऋतू के साथ भी है।
वर्षा ऋतू में एक सीमा में पानी का बरसना लाभदायक होता है, किन्तु अत्यधिक वर्षा होने से हर साल हमारे देश में कही न कही बाढ़ बारिश के मौसम में जरूर आती हैं। जिससे जान-माल की क्षति होती है।
वर्षा ऋतू के लाभ हानि दोनों है लेकिन इससे लाभ अधिक है। जिससे की लोग वर्षा ऋतू के आगमन का प्रतीक्षा जरूर करते हैं।
Final Thoughts –
आज के इस आर्टिकल में आपने वर्षा ऋतू पर निबंध पढ़ा। आपको यह निबंध कैसा लगा नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमें जरूर बताये।
आप यह भी पढ़े –


